Pahaad Connection
Breaking Newsदेश-विदेश

तेजी पर लगा ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

सोना-चांदी
Advertisement

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी से गिरावट आई  ग्लोबल डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से फंड में कमी आई

सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी 2000 से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। जारी तेजी के बीच आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। आज सोने की कीमत 58,800 रुपये के करीब बंद हुई है। चांदी की कीमत 69,300 रुपए है।

सोना चांदी हुआ सस्ता

Advertisement

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 681 रुपए की गिरावट के साथ 57,929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने का भाव बीते कारोबारी सत्र में 58,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी का भाव भी 2,045 रुपये की गिरावट के साथ 70,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरा

Advertisement

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। विदेशी बाजार में सोना गिरकर 1,913 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि चांदी 23.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने की ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

pahaadconnection

एनयूजे ने किया ‘हौसलों की उड़ान‘ कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टुर्नामेंट एवं पुस्तक मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment