Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने किया अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टुर्नामेंट एवं पुस्तक मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग

Advertisement

देहरादून, 13 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में अपने पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित स्व. श्याम दत्त जोशी अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टुर्नामेंट–2025 एवं पुस्तक मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि वर्ष 2025–26 से स्वीकृत अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में बास्केटबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल पोल तथा विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना के कार्यों का रुपये 15.67 लाख की लागत का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी को स्मरण कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज वे जिस भी मुकाम पर हैं, वह अपने पिता की प्रेरणा और आशीर्वाद का परिणाम है। इस दौरान मंत्री जोशी ने विद्यालय परिसर में कैप्टन प्रतीक आचार्य की प्रतिमा स्थापना तथा नए विद्यालय कक्ष के निर्माण की भी घोषणा की। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर खेल सुविधाओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है। काबिना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होता है और पुस्तक व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की स्थापना से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे छात्रों को पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय आसपास के लोगों के लिए भी उपयोगी होगा, जिससे आमजन भी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लाभ उठा सकें। अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य को नमन करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि शहीदों के नाम पर स्थापित संस्थानों का विकास करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। यह न केवल शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति, सेवा और समर्पण के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वीर माता बीना आचार्य, पार्षद मोहन बहुगुणा, देवी दत्त जोशी, पूनम नौटियाल, सत्येंद्र नाथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री चन्दन राम दास ने सरस गैलरी उत्सव में प्रतिभाग कर स्वंय सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया

pahaadconnection

रणवीर हत्याकांड की हो उच्च स्तरीय जांच : चिंतन सकलानी

pahaadconnection

सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आजमाएं ये घरेलु उपचार

pahaadconnection

Leave a Comment