Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री होंगे इंडिया हेम्प ऐक्सपो 2023 के मुख्य अतिथि

उद्यम मंत्रालय
Advertisement

सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री होंगे इंडिया हेम्प ऐक्सपो 2023 के मुख्य अतिथि –

नई दिल्ली | इंडियन वैद्य संस्था के द्वारा आगामी 24-25 फरवरी को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम इंडिया हैम्प ऐक्सपो 2023 के मुख्य अतिथि होंगे सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण राणे | इंडियन वैद्य संस्था के फाउंडर डाॅ. पियुष जुनेजा व मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने माननीय मंत्री भारत सरकार व महाराष्ट्र के कद्दावर नेता नारायण राणे से शिष्टाचार भेट कर इंडियन वैद्य के आगामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जिसे माननीय मंत्री जी स्वीकार करते हुए इंडियन वैद्य संस्था को अपनी शुभकामना दी और कार्यक्रम में उपस्थित रहने का भी आश्वासन दिया गया |
हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में संस्था के मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय का कि महाराष्ट्र के जनप्रिय राजनेता व मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण राणे जी इंडिया हेम्प ऐक्सपो 2023 के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे |
इंडियन वैद्य संस्था भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने वाली देश की प्रमुख संस्थाओं में एक है जिसका उद्देश्य आयुष को जन जन तक पहुचाना है |

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2025 का सफल समापन

pahaadconnection

व्यवस्थाओं को परखने स्वयं ग्राउंड जीरो पर एसपी

pahaadconnection

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिक्षा विभाग ने उद्योगपतियों के साथ किया एमओयू

pahaadconnection

Leave a Comment