Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यसोशल वायरल

जासूस रवींद्र कौशिक की भूमिका निभाने से सलमान खान ने किया इनकार

सलमान खान
Advertisement

अनुराग बसु ने जासूस रवींद्र कौशिक पर बायोपिक बनाने की तैयारी की है। फिल्म में लीड रोल के लिए सलमान खान से संपर्क किया गया था। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि दबंग खाने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने से इनकार कर दिया है।

सलमान पहले से ही टाइगर फ्रेंचाइजी में एक स्पाई फिल्म कर रहे हैं। इसलिए वह एक और स्पाई फिल्म नहीं करना चाहते। सलमान को लगता है कि दो जासूसी फिल्में करने से दोनों किरदारों की तुलना की जा सकती है। इसलिए उन्होंने अनुराग के ऑफर को ठुकरा दिया है।

Advertisement

सूत्र ने आगे बताया कि दिलचस्प बात यह है कि भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक का कोडनेम टाइगर था। तो फिल्म की कहानी में कई समानताएं होने वाली हैं। सलमान ने अपनी टीम के साथ लंबी चर्चा के बाद फिल्म छोड़ने का फैसला किया है।

अब अनुराग बसु की टीम नए कलाकार की तलाश कर रही है। अब संभावना है कि सलमान के इनकार के बाद किसी युवा अभिनेता को चुना जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रदेश महिला कांग्रेस ने दिया भाजपा से बेटी बचाओं का नारा

pahaadconnection

बद्रीनाथ हाईवे पर चला सघन चेकिंग अभियान

pahaadconnection

परिवार न्यायालय संबंधी मामलों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment