Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चम्बा महोत्सव पर्यटक मेला – 2025 का द्वितीय संस्करण 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक

Advertisement

टिहरी। बादशाहीथौल (बंगाचली मैदान), चम्बा में आयोजित होने वाले ‘चम्बा महोत्सव पर्यटक मेला – 2025’ के द्वितीय संस्करण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सोमवार को जनपद टिहरी के जिला कलेक्ट्रेट में मेला समिति के अध्यक्ष सुशील सिंह रावत, सचिव पवनेश कुमार एवं समस्त समिति सदस्यों द्वारा औपचारिक निवेदन प्रस्तुत किया गया। मेले का आयोजन 27 अक्टूबर 2025 से 10 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर 2025 तक आयोजित होंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्रीय संस्कृति, कला, लोकनृत्य एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले एवं स्थानीय कारीगरों व कलाकारों को मंच प्राप्त हो। आयोजन समिति से विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करने और मेले की सफलता के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

निर्माणाधीन पार्किंग्स का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

वाराणसी : G-20 समिट की बैठकों की तारिख आयी सामने, अप्रैल में होगी पहली बैठक

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने किया विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण

pahaadconnection

Leave a Comment