Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया आज सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए, जानिए क्यां दिया कारण

दिल्ली
Advertisement

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। सिसोदिया ने कहा कि वह दिल्ली के बजट की तैयारियों में फंसे हुए हैं। उन्होंने जांच एजेंसी से अनुरोध किया कि फरवरी के बाद कभी भी उन्हें बुलाया जाए। सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया को फिर से समन जारी किया जाएगा। सीबीआईने आज मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई आज शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने वाली थी। सीबीआई ने सुबह 11 बजे पेश होने का समन भेजा था।

मनीष सिसोदिया आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे
शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज पेश होने के लिए कहा था। जांच एजेंसी से समय मांगते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, मैं फरवरी के अंत तक सीबीआई दफ्तर जाऊंगा। जब सीबीआई मुझे फोन करेंगे। दिल्ली के वित्त मंत्री होने के नाते बजट तैयार करना बहुत जरूरी है, इसलिए मैंने तारीख बदलने का अनुरोध किया है। मैंने हमेशा इन एजेंसियों के साथ सहयोग किया है।

Advertisement

ट्वीट कर हा बात कही
वहीं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पूछताछ को लेकर ट्वीट किया और लिखा, ‘रविवार को सीबीआई ने फिर बुलाया है। उन्होंने मेरे खिलाफ सीबीआई-ईडी की पूरी ताकत लगा दी है। घर में छापेमारी की, बैंक लॉकरों की तलाशी ली, मेरे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला.’। मैंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी है, वे इसे रोकना चाहते हैं। मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा।”

Advertisement
Advertisement

Related posts

वीरों के आवासों पर लगायी जायेंगी उनके नाम की हिन्दी भाषा में सुलभ पट्टिकाएं

pahaadconnection

दहेज हत्या के आरोपी पति व सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

महाराज ने बस संचालन के लिए हिमाचल के परिवहन मंत्री से किया अनुरोध

pahaadconnection

Leave a Comment