Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

गुजरात के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कोहली का निधन हो गया है

राज्यपाल
Advertisement

गुजरात के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कोहली का सोमवार को निधन हो गया है। मुख्यमंत्री, नेतागण सोशल मीडिया के माध्यम से ओमप्रकाश कोहली को श्रद्धांजलि दिया। उन्हें गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय जामनगर के कुलाधिपति के रूप में भी नियुक्त किया गया था। 16 जुलाई 2014 को ओम प्रकाश कोहली को गुजरात के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। तब उनके पास गुजरात के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था।

देशबंधु कॉलेज में लेक्चरर के रूप में भी काम किया ओम प्रकाश कोहली का जन्म 9 अगस्त 1935 को हुआ था। उन्हें पढ़ने का बहुत शौक था। जब वे गुजरात राज्य के राज्यपाल थे, तब उन्होंने विभिन्न पुस्तकों का एक पुस्तकालय भी बनवाया। उन्होंने रामजस स्कूल और खालसा स्कूल, नई दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। ओम प्रकाश कोहली ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन हिंदी की पढ़ाई की है। उन्होंने 37 वर्षों तक हंसराज कॉलेज और देशबंधु कॉलेज में व्याख्याता (लेकचरर) के रूप में भी काम किया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस कप्तान ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को दी भाव-भीनी विदाई

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दिये अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

pahaadconnection

राज्य में तैयार की गई आकर्षक पर्यटन नीति : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment