Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

अगर आप गंजेपन की समस्या से परेशान हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

परेशान
Advertisement

घने और काले बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन आजकल गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। महिलाओं के साथ पुरुषों के बाल भी झड़ने लगते हैं। दोनों ही झड़ते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। जब बाल बहुत ज्यादा झड़ ते हैं और उनकी जगह पर नए बाल नहीं आते तो यह चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे में आपको अपने बालों की सही तरीके से देखभाल करनी होती है। बहुत से प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी बालों में कोई खास फर्क नजर नहीं आता। साथ ही बालों का झड़ना और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको नेचुरल तरीके से बालों की देखभाल करनी चाहिए। आज हम इसी से जुड़े कुछ उपाय आपको बताएंगे।

अगर आप भी गंजेपन से परेशान हैं तो इसके लिए आपको प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। ताजे प्याज का रस निकाल लें। अब इस रस से बालों और स्कैल्प में अच्छी तरीके से मसाज करें। 5 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे आधे से 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस उपाय को जरूर करें। साथ ही बालों को फिर से उगाने के लिए अरंडी का तेल उपयोगी होता है। इसलिए आप नारियल तेल में थोड़ा अरंडी का तेल मिक्स करके बालों की मसाज करें। हफ्ते में दो से तीन बार मसाज जरूर करें। इस से भी बालों को फिर से उगाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किये बदरीनाथ धाम के दर्शन

pahaadconnection

आप कार्यकर्ताओं ने दिया राजधानी दून मे धरना

pahaadconnection

जश्न की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हवालात में कटेगी रात : एसएसपी

pahaadconnection

Leave a Comment