Pahaad Connection
Breaking Newsजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

अनार के साथ इसके छिलके भी होते हैं फायदेमंद, जाने त्वचा के लिए इसके फायदे

अनार
Advertisement

आज के समय में हर लड़की अपनी त्वचा को आकर्षक और बेदाग बनाना चाहती है। इसके लिए बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी किया जाता है। लेकिन नेचुरल इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करके भी आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलते हैं। वैसे तो हम फल और सब्जियों को इस्तेमाल करने के बाद खिल कर फेंक देते हैं। लेकिन कभी-कभी खिलकर भी फायदेमंद होते हैं। जब भी हम अनार खाते हैं तो उसके छिलके हम फेंक देते हैं।

लेकिन अगर आप चाहें तो त्वचा के लिए इसके छिलकों का उपयोग किया जा सकता है। त्वचा के लिए अनार के छिलके बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं इसका उपयोग अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। अनार के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का उपयोग अब स्क्रब के रूप में कर सकते हैं।

अनार के छिलके के पाउडर में थोड़ी ब्राउन शुगर और शहद ऐड कीजिए। अब इस मिश्रण से चेहरे पर स्क्रबिंग कीजिए। 5 मिनट तक करने के बाद चेहरे को धो लीजिए। हफ्ते में एक बार इसका उपयोग जरूर करें। अगर आप चाहे तो फेस पैक के रूप में भी इस खास पाउडर का उपयोग किया जा सकता है। अनार के पाउडर में थोड़ा नींबू का रस और गुलाबजल ऐड कीजिए। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट रहने दीजिए। उसके बाद चेहरे को धो लीजिए। हफ्ते में दो बार इस उपाय को जरूर कीजिए। इससे पिंपल्स और मुंहासे दूर होते हैं। साथ ही दाग धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्वस्थ रहने के लिए आहार में इस सूक्ष्म पोषक तत्व का होना फायदेमंद

pahaadconnection

WPL क्रिकेट – आज गुजरात जायंट्स का सामना होगा मुंबई ईंडियंस के बीच

pahaadconnection

व्हाट्सएप iOS, Android और वेब उपयोगकर्ताओं के लिए नई सुविधाएँ शुरू कीं है

pahaadconnection

Leave a Comment