Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यसोशल वायरल

शेयर बाजार मे शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 355 अंक से अधिक चढ़ा और निफ्टी में 114 अंक की बढ़त

सेंसेक्स
Advertisement

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिका तथा यूरोप में बैंकिग क्षेत्र को लेकर चिंताएं कम होने से घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 352.26 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 57,987.10 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 124 अंक या 0.73 प्रतिशत चढ़कर 17,109.60 अंक पर था. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 24 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि छह नुकसान में थे. वहीं निफ्टी के 39 शेयर लाभ में और 11 नुकसान में कारोबार कर रहे थे. इससे पहले लगातार पांच दिन तक गिरावट के बाद गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाभ के साथ बंद हुए थे. यूरोप और अमेरिका के बाजार बृहस्पतिवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे. बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Advertisement

Related posts

सदन में उठाया हिमालयी राज्यों की अग्नि घटनाओं में मुआवजे को परिभाषित करने का मुद्दा

pahaadconnection

पहाड़ का भोजन सभी पोषक तत्वों युक्त

pahaadconnection

हिंदी भाषा को देश के कोने-कोने तक पहुंचने में हिंदी संगीत का बहुत बड़ा योगदान

pahaadconnection

Leave a Comment