Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने की दुबई में रोड शो में विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज GlobalInvestorsSummit हेतु दुबई में आयोजित रोड शो में विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दुबई में अभी तक विभिन्न उद्योग समूहों के साथ ₹5450 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MoU साइन किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य उद्योग समूहों के साथ बैठक जारी है। दुबई में अब तक सर बायेटेक एवं हयात इंडिया के साथ ₹2 हजार करोड़, कार्मिला न्यूट्रीशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ ₹950 करोड़, जीटीसी ग्रुप के साथ ₹800 करोड़, फ्लो कॉग्लोमिरेट समूह के साथ ₹500 करोड़ का MoU किया गया। एक्सले ग्रुप के साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर हेतु ₹700 करोड़, शरफ लॉजिस्टिक के साथ ₹500 करोड के इन्वेस्टमेंट MoU साइन किए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने MoU साइन किए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में निवेश अनुकूल सिस्टम विकसित किया गया है। राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से और अधिक मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को राज्य में सभी प्राथमिक आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर है और विशेष रूप से गत दो वर्षों में राज्य में निवेश आकर्षित करने की दिशा में सुनियोजित प्रयास किये गए हैं। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉॅ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत प्रतिनिधि मंडल के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऋषिकेश एम्स अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

pahaadconnection

ड्रोन से जमीन का सर्वेक्षण कर मानचित्र बनाने का सबसे बड़ा अनुबंध

pahaadconnection

Leave a Comment