Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

वर्चुअल माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद और मार्गदर्शन करेंगे मोदी

Advertisement

देहरादून 26 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वर्चुअल माध्यम से “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं उनसे संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी 270 मंडलों एवं प्रत्येक बूथ पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री से संवाद करने वाले देशभर के 10 नामों में श्रीमति हिमानी वैष्णवी भी देहरादून से शामिल होंगी जो सरल एप पर देश में सर्वाधिक सक्रियता वाली कार्यकर्ता बनी है। इस संबंध में श्री भट्ट ने पार्टी मुख्यालय से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले व मण्डल पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर कार्यक्रम की जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होने बताया, हम सबका सौभाग्य है कि कल मंगलवार को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बूथ सशक्तिकरण को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त होने वाला है। उन्होने जानकारी दी, यह कार्यक्रम पूरी तरह कार्यकर्ताओं का है, लिहाजा मण्डल और मण्डल से ऊपर के सभी पदाधिकारी मण्डल स्तर और बूथ इकाई, टोली, पन्ना प्रमुख आदि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इसमे जुड़ेंगे, वे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। श्री भट्ट ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम देहरादून मे सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑटोडोरियम में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा जहां वे स्वयं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होने कहा, हम सबके लिए बेहद प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री से संवाद करने वाले देश भर के 10 कार्यकर्ताओं में चमोली जनपद की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति हिमानी वैष्णवी का नाम भी शामिल है। जो घर घर संपर्क अभियान में बेहद सक्रियता से कार्य कर सरल एप पर सर्वाधिक जानकारी एवं फोटो विडियो अपलोड करने वाली कार्यकर्ता बनी हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री के चार वर्ष के कार्यकाल पर कटाक्ष

pahaadconnection

डीएम का सख्त एक्शन : शहर में 47 वार्डो में कूड़ा उठान हेतु निविदा आमंत्रित

pahaadconnection

सीएम ने प्रदान किए 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

Leave a Comment