Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नगर निकाय चुनाव : जारी वोटर लिस्टों पर प्रश्न चिन्ह

Advertisement

देहरादून 2 मई. उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जारी वोटर लिस्टों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए इसमें सुधार किये जाने की मांग की है। नवीन जोशी ने कहा कि नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत जो वोटरों की सूची बनाई गई है उसमें कई लोगों के नाम चढने से रह गये हैं तथा कई लोगों के नाम उनके पोलिंग स्टेशनों की बजाय अन्यत्र चढ़ाये गये हैं। नवीन जोशी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी संभावित हार को देखते हुए प्रशासन पर दबाव बनाते हुए उन क्षेत्रों के वोटरों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं जो कांग्रेस या अन्य दलों के संभावित वोटर या उम्मीदवारी जताने वाले हैं। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेशो के बावजूद भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनावों को टालना चाहती है क्योंकि भाजपा को विश्वास हो गया है कि निकाय चुनावों में उसकी हार निश्चित है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नगर निकाय वोर्डों ने जनहित का कोई भी कार्य नहीं किया तथा पूरे पांच साल भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। नवीन जोशी ने राज्य निर्वाचना आयोग से मांग की है कि निकाय चुनाव से पूर्व वोटर लिस्टों की एक बार पुनः जांच की जाय तथा जिन लोगों के नाम काटे गये हैं उन्हे वोटर लिस्ट में जोड़ा जाय।

Advertisement
Advertisement

Related posts

खिर्सू में बनेगा दि हिमालयन पार्क

pahaadconnection

राजमार्ग पर गिरा विशालकाय बोल्डर कई घंटों बाद खुला जाम

pahaadconnection

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 की तैयारियां पूर्ण

pahaadconnection

Leave a Comment