Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

ऊर्जा निगम के सेल्फ हेल्प ग्रुप के कर्मचारियों ने जताया मंत्री का आभार

Advertisement

देहरादून, 27 जून। उपनल कर्मचारी संगठन ऊर्जा निगम के स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि 5 जून को ऊर्जा निगम के सेल्फ हेल्प ग्रुप के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उपनल की तर्ज पर प्रोत्साहन भत्ता 2800 सौ से 5800 सौ कराने के लिए आग्रह किया गया था। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जी तत्काल कर्मचारियों की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए और कर्मचारी हितों के लिए लागू कराया गया।  मंगलवार को समूह के कर्मचारियों ने कैंप कार्यालय में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, पार्षद योगेश कुमार, पार्षद चुन्नीलाल, पार्षद कमल थापा, अजय कारगी, श्रेष्ठ मंडल अशोक, कृष्ण राम, पीयूष, राजू, दीपक रावत, दीपक नौटियाल, तेजपाल सिंह, अरविंद, राजेंद्र कुमार, वीरपाल, विक्की, शांति प्रसाद, दीपक बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

pahaadconnection

गणतंत्र दिवस सभी को एक सूत्र में बांधने वाला भारतीयता के गौरव का उत्सव

pahaadconnection

पब्लिक इंटर कॉलेज में बस्ता रहित दिवस

pahaadconnection

Leave a Comment