Pahaad Connection
Breaking News
ज्योतिष

इस बार सावन का महीना 2 महीने का होगा : डाक्टर आचार्य सुशांत राज

Advertisement

देहरादून। डाक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत बड़ा महत्व है. इस मास में भगवान शिव की सबसे ज्यादा पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है। शिव पुराण के अनुसार शंकर भगवान सावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन के महीने का शिव भक्तों को हमेशा इंतजार रहता है। लेकिन, इस बार का सावन बेहद खास रहने वाला है। इस बार सावन का महीना 2 महीने का होने वाला है। यह सावन 04 जुलाई 2023, मंगलवार से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023, गुरुवार को समाप्त होगा।

सावन पर बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग :- डाक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सावन की शुरुआत 04 जुलाई से होने जा रही है। सावन 04 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेंगे। यानी कि सावन का महीना इस बार 58 दिनों का रहेगा। यह संयोग लगभग 19 वर्षों बाद बना है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार अधिकमास के कारण सावन 2 महीने का पड़ रहा है। अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई से होगी और 16 अगस्त इसका समापन होगा।

Advertisement

सावन सोमवार की तिथियां :-

सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई

Advertisement

सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई

सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई

Advertisement

सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई

सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त

Advertisement

सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त

सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त

Advertisement

सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

सावन सोमवार पूजा विधि :-

Advertisement

सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।

अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें।

Advertisement

सभी देवताओं पर गंगा जल चढ़ाएं।

ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें।

Advertisement

भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं।

सामग्री चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः का जाप करें और चंदन का तिलक लगाएं।

Advertisement

सावन के सोमवार के व्रत के दिन सोमवार के व्रत की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए और अंत में आरती करनी चाहिए।

भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं

Advertisement
Advertisement

Related posts

आमलकी एकादशी के दिन करे ये उपाय होगी हर परेशानी दूर

pahaadconnection

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन

pahaadconnection

गठबंधन के सभी सहयोगियों का जीत में योगदान : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment