Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शराब के नशे में वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Advertisement

पिथौरागढ़। शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज। मिशन मर्यादा/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 78 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर, पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत, एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंड ड्राइविंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत उप निरीक्षक मेघा शर्मा थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक नवीन पुत्र गोपाल चन्द निवासी बरम को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों/ मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 78 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता

pahaadconnection

केंद्रीय कर्मचारियों को होली पर मिलेगी सौगात! महंगाई भत्ता बढ़ सकता है

pahaadconnection

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment