Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

अश्लील वीडियो कांड में मुकदमा दर्ज

Advertisement

चमोली। गोपेश्वर नगर में कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील एमएमएस में से एक वायरल एमएमएस पर गोपेश्वर थाने में एक युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर के ही एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धराओं में पुलिस ने मुकघ्दमा दर्ज कर दिया है। युवती ने तहरीर में बताया कि उक्त युवक के द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।

गोपेश्वर थाने के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक युवती थाने में यह शिकायत ले कर आई थी,कि एक युवक द्वारा चुपके से उसका न्यूड विडियो बनाकर सोसियल मीडिया पर वायरल किया गया है। युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। साथ ही युवक की तलाश भी की जा रही है।

Advertisement

बता दें कि गोपेश्वर नगर में इन दिनों कई अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरें चर्चाओ में हैं,जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है, अभी भी पुलिस द्वारा अन्य वायरल हो रही अश्लील वीडियो की जाँच की जा रही है,जिसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस कार्यवाही कर सकती है। वही नगर में वायरल हो रहे इस प्रकार के वीडियो को लेकर लोगो में भी खासा आक्रोश है। लोगो का कहना है कि कुछ असामाजिक लोगो के द्वारा इस तरह का कृत्य कर नगर को बदनाम किया जा रहा है,ऐसे लोगो के ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कार्यकर्ताओं के साथ सुना “मन की बात” का 112वां संस्करण

pahaadconnection

विदेश जाएंगे मंत्री-विधायक: जैविक खेती के गुर सीखने जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली जाएंगे

pahaadconnection

नगर निगम परिसर में स्वच्छता वाररुम की स्थापना

pahaadconnection

Leave a Comment