Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आमजनमानस को दी पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी

Advertisement

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर चौपाल लगायी जा रही। इस दौरान आमजनमानस को पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी के साथ ही विभिन्न अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही। जनपद रुद्रप्रयाग के स्तर से प्रचलित चारधाम यात्रा के साथ-साथ आम जनमानस के बीच पहुंचकर चौपाल लगाकर जागरुकता बढ़ाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में चौकी घोलतीर पुलिस द्वारा प्रचलित वर्ष की शुरुआत में राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुए ग्राम गडोरा के ग्रामीण लोगों के बीच उनके बीच चौपाल लगाकर पुलिस की कार्य प्रणाली, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत गौरा शक्ति मॉड्यूल तथा आपातकालीन हैल्प नम्बर 112 के बारे में जानकारी दी गयी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त पुलिस को सूचना दिये जाने के बारे में बताया। इस दौरान समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभावों व बच्चों के व्यवहार परिवर्तन के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत महिलाओं के लिए बने गौरा शक्ति मॉड्यूल के बारे मे जानकारी देकर उत्तराखण्ड पुलिस ऐप डाउनलोड कर गौरा शक्ति मॉड्यूल में पंजीकरण किये जाने हेतु बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, 68 शिकायतें मिली

pahaadconnection

उत्तराखंड को आधुनिक रेलवे स्टेशनों की नई सौगात

pahaadconnection

25 जनवरी को होगा नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment