Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

राजधानी दून मे कांग्रेस का दिवसीय मौन सत्याग्रह

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के समर्थन में गांधी पार्क में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा की कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर अनर्गल आरोप और दमनकारी फैसले से क्षुब्ध होकर आज देश व्यापी मौन सत्याग्रह की कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में राहुल गांधी के समर्थन में मौन धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा विभिन्न मंचों से मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाने तथा उनके सम्बन्ध उजागर करने के चलते प्रधानमंत्री एवं भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ कुटिल कदम उठाये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें मानहानि के मामले में दोषी ठहराते हुए लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी ही नहीं अपितु पूरे देश ने इस सजा को गलत ठहराते हुए उनकी संसद सदस्यता समाप्त किये जाने की निंदा की है। इसके बावजूद भी राहुल गांधी मोदी सरकार द्वारा सत्ता का दुरूपयोग किये जाने के खिलाफ सच्चाई के साथ देश की जनता से सम्बन्धित जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने के साथ ही मोदी-अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्ति की लूट के खिलाफ निडर और समझौताहीन लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने निडर होकर कहा है कि ‘‘मैं अपने देश की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।’’  उन्होंने कहा कि आज देश में केंद्रीय जांच एजेंसियों का केवल विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ गलत इस्तेमाल हो रहा है तथा भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार एवं महंगाई अपने चरम पर है। सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष को विशेष रूप से राहुल गांधी को निशाना बना रही है। लोग केंद्र की भाजपा सरकार ही नहीं राज्य की भाजपा सरकार से भी त्रस्त हैं। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं में नौकरियां बेचने का धन्धा शुरू कर दिया जो जगजाहिर हो चुका है एवं अपने करीब के रिश्तेदारों को बैकेडोर से नौकरियां देने का काम किया। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। देश और राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है। राहुल जी हमारे लिए, देश के लिए और हमारी सन्तति के लिए संघर्षरत हैं इसलिए इस संघर्ष में हम कांग्रेस कार्यकर्ता भी आहुति देंगे और अपने नेता के साथ खड़े रहेंगे।

धरने में भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, केंद्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती दीपिका पांडे, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह, रवि बहादुर, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान, राजकुमार, मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित, गोदावरी थापली आदि उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अयोध्या में सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का सूर्याभिषेक

pahaadconnection

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड का ही समारोह नहीं, बल्कि कई नई चीजों की शुरूआत : अमित शाह

pahaadconnection

नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी के स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस

pahaadconnection

Leave a Comment