Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

धार्मिक स्थलों में पुलिस ने की अराजक तत्वों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

Advertisement

बागेश्वर। नीलेश्वर, चंडिका व अन्य धार्मिक स्थलों पर बागेश्वर जनपद पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान जारी रखते हुये “धार्मिक स्थलों” में अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। कोतवाली पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों में चैकिंग अभियान चलाते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, कपकोट शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर कैलाश सिंह नेगी एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली श्रीमती खष्टी बिष्ट द्वारा पुलिस टीम के साथ कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित धार्मिक स्थलों नीलेश्वर मंदिर, चंडिका मंदिर, बागनाथ मन्दिर आदि पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान मंदिर परिसर में मिले अराजक तत्वों का पुलिस एक्ट एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर एमवी एक्ट के अंतर्गत सम्बन्धित धाराओं मे चालान किया गया। टीम द्वारा मंदिर परिसर में पाये गये अराजक तत्वों की काउंसलिंग कर समझाया गया एवं भविष्य हेतु कठोर चेतावनी दी गयी। तत्पश्चात टीम द्वारा आम जनमानस को मिशन मर्यादा के तहत धार्मिक स्थलों को साफ स्वच्छ रखने हेतु जागरुक किया गया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बदले बिगड़ैल बेटों के सुर

pahaadconnection

जल स्रोतों के सतत प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा सम्मेलन : विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

कबाड़ में खड़ी बस का कायापलट कर रेस्टोरेंट बना दिया

pahaadconnection

Leave a Comment