Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

अनुश्रवण टीम गठित करने के फलस्वरूप टमाटर की दरों में कमी

Advertisement

देहरादून, 16 जुलाई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा टमाटर की बढ़ती दरों  एवं  मुनाफाखोरी पर  रोक लगाए जाने हेतु गठित टीमों को नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज तहसीलदार सदर मो0 शादाब के नेतृत्व में टीम द्वारा तहसील सदर अंतर्गत विभिन्न जगह छापेमारी की गई। आज तहसील चौक, मोती बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार, डाकरा बाजार  मंडी का निरीक्षण करते हुए टमाटर की ओवर रेटिंग रोकने हेतु प्रतिष्ठानों पर टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर  प्रति किलो फुटकर दर की सूची चस्पा की गई। अनुश्रवण टीम गठित करने के फलस्वरूप टमाटर की दरों में कमी पाई गई है। टीमों द्वार  छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, मंडी निरीक्षक अजय डबराल सहित कार्मिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पलटन बाजार में व्यापक स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान

pahaadconnection

कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2023 में पीएसी ने मनवाया लोहा

pahaadconnection

रैपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

pahaadconnection

Leave a Comment