Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

डीजीपी से की मिर्ची स्प्रे पुलिस की शिकायत

Advertisement

देहरादून 20 जुलाई। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मडल ने प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके सुभाष रोड स्थित कार्यालय में भेंट की और उनको कल सचिवालय कूच के दौरान मिर्ची स्प्रे पुलिस द्वारा जो प्रयोग किया गया था, उससे अवगत कराया साथ ही उन्हें यह भी बताया कि इस मिर्ची स्प्रे से बच्चे, बुजुर्ग, युवा , आमजन सभी शिकार हुए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जरूरी होगा कि दोषी पुलिस कर्मियों को चयनित कर दंडित किया जाए। इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि अगर जल्दी उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक इस पर उचित कार्रवाई नहीं करेंगे तो आने वाले समय में पुलिस मुख्यालय का घेराव युवा कांग्रेस करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा, संग्राम सिंह पुंडीर, नवीन रमोला,प्रियांश छाबड़ा, दिवेश उनियाल, तुषार जैसवाल मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऋषि दत्तात्रेय के चोरासी सिद्धों में से एक है लक्ष्मण सिद्ध मंदिर

pahaadconnection

भक्ति भाव के साथ की भगवान महावीर स्वामी की आराधना

pahaadconnection

वित्त मंत्री ने की “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 14वें लकी ड्रॉ की घोषणा

pahaadconnection

Leave a Comment