Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका उत्तराखंड सरकार का पुतला

Advertisement

देहरादून 20 जुलाई। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से हुई 16 लोगों की मृत्यु से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका।  इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही आपदा प्रवण क्षेत्र है ऊपर से सरकारी महकमों की आपराधिक लापरवाहियां और परस्पर दोषारोपण राज्य के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रही हैं। कोटद्वार मालन नदी का पुल हो या चमोली का हादसा सब जगह भारी लापरवाही के कारण घटनाएं हुई हैं।  यहां भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट, जल संस्थान, यूपीसीएल, और आउटसोर्स एजेंसी के बीच तालमेल की कमी थी और घटना के लिए एक दूसरे की जिम्मेदारी बताई जा रही है। 415 वोल्ट  की सप्लाई वाले परिसर में इतनी भारी मात्रा में करंट कैसे फैला। इसके अलावा जब सुबह परिसर के उपकरण बुरी तरह जले हुए मिले तो अधिकारियों ने लोगों को बड़ी संख्या में वहां क्यों जमा होने दिया। यह बहुत बड़ी जनहानि हुई है। भाजपा सरकार का सारा ध्यान नई नई योजनाओं को लॉन्च करने और प्रचार प्रसार का हल्ला मचाने पर ही रहा है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट को इतना शोर मचा कर प्रारंभ किया गया, लेकिन चमोली के एसटीपी प्लांट को देख कर ही लग रहा है कि वो संरचनात्मक रूप से कितना दोषपूर्ण और जोखिमकारी है। नदी के किनारे बनी लोहे की संरचना में इंसुलेशन की व्यवस्था होनी चाहिए थी। इस प्रकरण में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री धामी की घोर निंदा करती है। घटना की समयबद्ध जांच की जाए। डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सरकार शीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे और अविलम्ब मृतकों को 50 लाख तथा घायलों को 10 लाख का मुआवजा प्रदान करे। प्रदर्शन करने वालों में मौके पर मुख्य रूप से पूरन सिंह रावत, गरिमा, हरजीत सिंह, गोपाल सिंह गरिया, डॉ अरुण रतूड़ी, राजेश पुंडीर, अशोक वर्मा, अभिषेक तिवारी, पूनम कंडारी, सईद अहमद जामल, सतेंद्र पंवार, मोहन जोशी, सूरज छेत्री, अल्ताफ अहमद, संजय भारती, फारूक, मान सिंह रावत, मनीष गर्ग, अजीत शर्मा, आलोक मेहता, रामकुमार थपलियाल, नरेश बंगवाल, राजेंद्र राज, विनय कुमार, भूपेंद्र नेगी, संजय गौतम, लकी राणा, अवधेश, नवीन, उदय सिंह रावत, विकास ठाकुर, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन

pahaadconnection

गर्भावस्था में हेपेटाइटिस का टीका लगाना जरूरी

pahaadconnection

भारतीय नौसेना के पोत वाई – 3024 (विन्ध्यागिरी) का 17 अगस्त को होगा शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment