Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा ने की मणिपुर प्रकरण की कड़ी भर्त्सना

Advertisement

देहरादून। भाजपा ने मणिपुर प्रकरण की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि यह शर्मनाक घटना है और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी इसे लेकर वह आश्वस्त है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मणिपुर घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नारी शक्ति के अपमान को बर्दाश्त नही किया जायेगा।  पार्टी के लिए सैद्धांतिक, वैचारिक और व्यवहारिक सभी पहलुओं में मातृ शक्ति का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इस तरह की वीभत्स और शर्मनाक घटनाओं को लेकर आवाज उठाने वाले सभी पक्षों के साथ पार्टी हमेशा खड़ी है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस प्रकरण पर सयंम की अपील की है और  गृह मंत्री श्री अमित शाह भी मामले पर नजर रखे हुए है। स्थिति सामान्य हो रही है और दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसना भी शुरू हो गया है। जल्दी ही दोषी कानून के दायरे मे लाकर कड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। भट्ट ने कहा कि इस दुखद घटना के विरोध मे सभी राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों की भाँति भाजपा भी आहत है। भाजपा भी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मामले पर पैनी नजर है और आरोपी निश्चित रूप से सलाखों के भीतर होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को इस मुद्दे पर संयम बरतने की जरूरत है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आबादी की ओर बढती जा रही आग के सामने दीवार बनकर खडे रहे दमकलकर्मी

pahaadconnection

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

pahaadconnection

उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा को एक लाख पचास हजार करने की घोषणा

pahaadconnection

Leave a Comment