Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उफ़नाई कोटा नदी में फंस गई 70 सवारियों को लेकर जा रही बस

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में हो रही भारी बारिश ने जगह-जगह तबाही मचाई हुई है। आज शनिवार सुबह 70 सवारियों को लेकर जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम की बस हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर उफ़नाई कोटा नदी में फंस गई। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के रूपड़िया से एक बस हरिद्वार आ रही थी। बस में 70 सवारियां सवार थीं। बस हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा में कोटावाली नदी में फंस गई। नदी के बहाव में बस के फंसने से यात्रियों में हड़कंप मच गया है। लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।  पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। लोगों ने नदी से बाहर आने पर राहत की सांस ली। लोगों को बाहर निकालने के बाद बस को भी क्रेन से नदी से बाहर खींच लाया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान में सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है। जेसीबी में बैठाकर सवारियों को बाहर निकाला गया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पर मुहर लगाने का है यह चुनाव: त्रिवेंद्र

pahaadconnection

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंशनिर्धारण/सत्यापन से वंचित किसानों के लिए तहसील स्तर पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया करे प्रारंभ : जिलाधिकारी

pahaadconnection

राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment