Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड ने की श्रद्धालु के प्राणों की रक्षा

Advertisement

देहरादून। तमिलनाडू से श्री केदारनाथ दर्शन के लिये आये एक श्रद्धालु सोनप्रयाग में सुबह चार बजे नहाने के लिये अपने गेस्ट हाउस के बाथरूम में गए थे। परन्तु काफी देर तक बाहर न आने पर जब उनको आवाज़ दी गयी तो उनके द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया। दरवाज़े को तोड़ने की सभी कोशिशें भी असफल रही। ऐसे में होटल कर्मियों द्वारा तुरन्त इसकी सूचना दी गयी। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर बाथरूम के दरवाजे को कटिंग उपकरणों की सहायता से तोड़कर उक्त श्रद्धालु को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। श्रद्धालु द्वारा बताया गया कि नहाने के दौरान अचानक चक्कर आ जाने के कारण वह बेहोश हो गए थे। अब वह पूर्णतया स्वस्थ महसूस कर रहे है। श्रद्धालु द्वारा एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस को उनके प्राणों की रक्षा करने के लिये धन्यवाद दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2023 के विविध स्टालों का अवलोकन किया

pahaadconnection

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित

pahaadconnection

भट्ट ने किया सभी विधायकों से सकारात्मक चर्चा मे शिरकत का आग्रह

pahaadconnection

Leave a Comment