Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जवानों ने रक्तदान कर निभाया मानवता का धर्म

Advertisement

गोपेश्वर। आज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आशा देवी उम्र 50 वर्ष ग्राम सलूड डुंग्रा जोशीमठ चमोली की तबीयत खराब होने के कारण उनके शरीर में खून की बहुत कमी हो गई थी, जिस वजह से उन्हें o प्लस ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। उक्त सूचना पर होमगार्ड्स के जवान पीएस अनिल कुमार जिनका ब्लड ग्रुप o प्लस था उनके द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान करने की इच्छा जताई और जिला चिकित्सालय गोपेश्वर जाकर रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया गया। जिला चिकित्सालय में सतेश्वरी देवी उम्र 52 वर्ष निवासी रौली ग्वाड थाना चमोली जो काफी बीमार थी जिन्हे Bप्लस  रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। उक्त सूचना पर उक्त सूचना पर ड्यूटी इंचार्ज होमगार्ड्स थाना गोपेश्वर पुष्कर सिंह द्वार तत्काल जिला चिकित्सालय में पहुँच कर रक्तदान कर महिला की जान बचाई। परिवारजनों द्वारा इस अतुलनीय सहयोग के लिए जवानों की भूरी – भूरी प्रशंसा की गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

2500 किलो प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा गया

pahaadconnection

किसान की समृद्धि ही मोदी सरकार का लक्ष्य : अमित शाह

pahaadconnection

28 अगस्त को शिव के रंग में रंगी नजर आयगी द्रोणनगरी

pahaadconnection

Leave a Comment