Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक का आयोजन

Advertisement

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम की अध्यक्षता में सचिवालय में दिव्यांगों के मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी बढ़ाने के सम्बन्ध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों तथा दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाले एनजीओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान योग्य दिव्यांगों की पहचान, आंकड़ों के संग्रह, मतदान हेतु दिव्यांगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना, मतदान योग्य दिव्यांगों का पंजीकरण सुनिश्चित करना जैसे बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दिशा में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के प्रशिक्षण, मतदान के दौरान दिव्यागां की सहायता हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, दिव्यांगों हेतु अधिकाधिक सुविधाओं का विकास तथा इस सम्बन्ध में जनजागरूकता अभियान चलाने के बात कही। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रभावी स्वीप एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रमों पर बल दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एलन मस्क ने कहा कि वह बर्बाद हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने के लिए तैयार हैं

pahaadconnection

सारा के तहत हजारों की संख्या में पारंपरिक जल स्रोतों को किया चिन्हित

pahaadconnection

हिंदू पंचांग के अनुसार 12 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव

pahaadconnection

Leave a Comment