Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करें जल संस्थान : कैबिनेट मंत्री

Advertisement

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में जलनिगम एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लंबित पेयजल योजनाओं को शासन स्तर से शीघ्र स्वीकृति दिलाई जाए और स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी, सुंदर सिंह पयाल, ग्राम प्रधान संजय राणा, सचिन कुमार, जलस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार पाल, जल निगम के ईई सत्येन्द्र पुंडीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई रहेगी जारी

pahaadconnection

Weight Loss Tips: जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स , रात में अलसी की चाय पीने से कम होता है वजन?

pahaadconnection

आपके एक वोट से ही अयोध्या में विराजे हैं राम: मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment