Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

32 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान

Advertisement

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने किरायेदारों का सत्यापन न करने पर 32 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुये 3,20,000/- का जुर्माना वसूला।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर स्वतंत्रता दिवस के मध्य नजर उत्तराखण्ड में निवास करने वाले बाहरी राज्यों के मजदूर, रेडी, ठेली लगाने वाले तथा किराएदारो का सत्यापन कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में आज सत्यापन हेतु पुलिस टीम गठित की गई। सत्यापन टीम को भली भाति ब्रीफ कर सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराए गए। पुलिस टीम द्वारा प्रातः 06:30 बजे से जोगीवाला, हरीपुर नवादा, मिनी मसूरी आदि क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों आदि 350 परिवारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर 32 मकान मालिकों का चालान पुलिस एक्ट मे किया गया तथा 3,20,000/- रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। सत्यापन की इस कार्यवाही से पूर्व सभी मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराने के बारे में सूचित किया गया था। क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की गई है। भविष्य में भी सत्यापन अभियान की कार्यवाही जारी रहेगी।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त किए जाने एवं उसके पुरातन पहचान दिए जाने के संबंध में बैठक आयोजित

pahaadconnection

फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेचने वाले पांच नटवरलाल गिरफ्तार

pahaadconnection

आमजनमानस को दी पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी

pahaadconnection

Leave a Comment