Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नितिन गडकरी ने इसरो को बधाई दी

Advertisement

नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने खगोलीय इतिहास में भारत का शानदार अध्याय लिखने के लिए इसरो को बधाई दी है। ट्वीट की एक श्रृंखला में, श्री गडकरी ने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर त्रुटिहीन लैंडिंग के लिए इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, विशेष रूप से अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ, परियोजना निदेशक श्री पी. वीरमुथुवेल और मिशन निदेशक श्री मोहना कुमार को हार्दिक बधाई। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना दिया है। उन्होंने कहा कि अटूट समर्पण, कुशल योजना और असाधारण टीमवर्क ने एक बार फिर अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारत के कौशल को प्रदर्शित किया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक, इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हमारे देश के सभी नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

यूसीसी: हाई कोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार को दिया नोटिस

pahaadconnection

गरीबों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

pahaadconnection

Leave a Comment