Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने किया निर्माणाधीन वैली ब्रिज का निरीक्षण

Advertisement

ऋषिकेश 26 अगस्त। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला कैनाल रोड में निर्माणाधीन वैली ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने सोमवार तक ब्रिज के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉ अग्रवाल ने रायवाला आडवाणी प्लॉट, गुलजार फार्म में भी आपदा से जलमग्न क्षेत्रों का दोबारा निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। शनिवार को मंत्री डॉ अग्रवाल गुमानीवाला में निर्माणाधीन वैली ब्रिज के निरीक्षण को पहुँचे। डॉ अग्रवाल ने पूर्व में पुलिया के धंसने पर वैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने कि ब्रिज की गुणवत्ता को सही पाते हुए सोमवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन, प्रधान दीपिका व्यास, वार्ड सदस्य रीना रांगड़, रुकमा व्यास, मानवेन्द्र कंडारी, गोविंद मेहर, दीपक मेहर, संदीप कुड़ियाल, पूजा थापा, ओम बहादुर, धर्म सिंह, आरती भट्ट आदि उपस्थित रहे। वहीं, डॉ अग्रवाल ने गुलजार फार्म का भी दोबारा निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को रविवार को पूरे दिन यहाँ मेडिकल कैम्प लगाने के निर्देश दिए। साथ ही राशन व पका हुआ भोजन सहित जानवरो को चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, प्रधान प्रतिनिधि शांति थपलियाल, पूर्व क्षेत्रप पवन पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला अस्पताल चमोली को मिला एनक्यूएस व लक्ष्य अवार्ड

pahaadconnection

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न

pahaadconnection

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, जनपद में प्रथम बार शटल सेवा होगी संचालित

pahaadconnection

Leave a Comment