Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा महानगर कार्यालय में मनाया गया राखी का त्यौहार

Advertisement

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष में राखी का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानगर पर सैकड़ो महिलाओं को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी साथ उनके इस अपार प्यार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों को सफल बनती हैं। भाजपा परिवार का विचार एवं संस्कार प्रत्येक परिवार में जा सके इसके लिए महिला कार्यकर्ता हमेशा अग्रसर रहती हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने एक एक कार्यकर्ता के साथ सदैव खड़ी रहती है। उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं का ही अभूतपूर्व योगदान रहा है। जिस प्रकार भाई-बहन का अटूट रिश्ता होता है इस प्रकार आज हम सब का भारतीय जनता पार्टी से अटूट विश्वासपूर्ण रिश्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है, महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजना लेकर आए हैं। अंत में सभी महिलाओं ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को राखी बांधकर अनंत शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर  महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान, महामंत्री सुषमा कुकरेती, अनीता, रीता, सीमा, सारिका, सुधा, सुषमा जोशी, सुषमा पायल, बबली, प्रियंका, अनीता, सुशीला उपस्थित रही।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव आयोजित

pahaadconnection

जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न

pahaadconnection

Leave a Comment