Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

राधा के लिए प्रिशा शर्मा और कान्हा के रूप के लिए चिराग को किया गया प्रथम घोषित

Advertisement

डोईवाला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कान्हा, राधा प्रतियोगिता मे नगर के नन्हे -मुन्हे बच्चो ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धरकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। निर्णायको द्वारा राधा के लिए प्रिशा शर्मा और कान्हा के रूप के लिए चिराग को प्रथम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी प्रतिभागियो को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रेमनगर बाजार स्थित गिरधारीलाल धर्मशाला मे स्वयं सहायता समूह की ओर से आयोजित कान्हा प्रतियोगिता मे चालीस से ज्यादा बच्चो ने भाग लिया। श्रीकृष्ण और राधा  बने बच्चो ने  धार्मिक गीतो पर अपनी  नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। राधा के लिए प्रिशा शर्मा, अदविता, अन्शवी श्रीकृष्ण के लिए चिराग, शरविल, युवराज को क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय घोषित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसे आयोजनो से बच्चो मे आत्म विश्वास का भाव पैदा होता है, हम सभी को श्रीकृष्ण की शिक्षाओ को अपने जीवन मे उतारना चाहिए। पूर्व ब्लाक प्रमुख  नगीना रानी भाजपा जिलाध्यक्ष कविता शाह,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने सभी प्रतिभागियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजिका वर्षा वर्मा,अल्पना प्रजापति ने कहा भगवान के जन्म दिन को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। ऐसे आयोजनो को कराने का उद्देश्य उन बच्चो को आगे लाना है,जिनके लिए अवसरो की कमी है। निर्णायक का दायित्व चन्द्रकला ध्यानी,प्रियंका वर्मा ने निभाया। शिक्षक अश्वनी गुप्ता के संचालन मे चले कार्यक्रम मे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रभान, ऊषा कोठारी, बाबी शर्मा, आरती लखेडा, माया अधिकारी, पूनम तोमर, अश्वनी गुप्ता, संदीप नेगी, पंकज शर्मा, अवतार सिह, अनिता यादव, रीना गुप्ता, अशोक कपरूवाण, संतोषी बहुगुणा आदि काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी की गई 1.35 करोड़ की धनराशि

pahaadconnection

सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में सोमवार को दिन भर बंद रहेगा रोपवे का संचालन

pahaadconnection

Leave a Comment