Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून, 08  सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़को से संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सीएम घोषणा के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री  ने बार्लोगंज-चामासारी, क्यारा-धनोल्टी, शीतला माता मंदिर, मोटीधार-मसराना मार्ग सहित कई स्थानों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में भी तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त मंत्री ने आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द किया जाए। इस अवसर पर ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उर्फी जावेद ने पहनी बांस की ड्रेस

pahaadconnection

करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में फरार ‘मुस्लिम फंड’ के संचालक सहित 3 लोग गिरफ्तार

pahaadconnection

महाशिवरात्रि के ठीक एक दिन पहले उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे गुट को खुली चुनौती दी

pahaadconnection

Leave a Comment