Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

Advertisement

देहरादून, 11 सितम्बर। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया। इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक अरूण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक भारत ज्योति एवं वन अनुसंधान संस्थान निदेशक, डा. रेनू सिंह द्वारा श्रद्वांजली दी गई तथा श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी, वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रोबेशनर्स तथा केन्द्रीय राज्य वन सेवा अकादमी के टेªनीज द्वारा भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन

pahaadconnection

नीतू कपूर के बर्थडे पर बहू आलिया भट्ट ने शेर की अनसीन तस्वीरें

pahaadconnection

Leave a Comment