Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अध्यक्ष को प्रस्तुत की विस्तृत रिर्पोट

Advertisement

देहरादून। विगत दिनों देहरादून में प्रदेश कांग्रेस बुद्विजीवी विभाग द्वारा ’’सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य’’ में उत्तराखण्ड कांग्रेस की भूमिका पर एक दिवसीय व्यापक विचार विमर्श संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित की गई थी। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुद्विजीवी विभाग द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को कार्यक्रम की विस्तृत रिर्पोट प्रस्तुत की गई। इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस बुद्विजीवी विभाग द्वारा इस गोष्ठी के माध्यम से सराहनीय आयोजन किया गया, जिसके लिए बुद्विजीवी विभाग साधुवाद का पात्र है। माहरा ने विभाग द्वारा प्रस्तुत रिर्पोट में दिये गये बिन्दुओ पर पार्टी द्वारा गहन चिन्तन मनन कर राज्य के अन्य जनपदों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है। माहरा ने कहा कि देहरादून में विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी को मॉडल के रूप में अपनाया जायेगा और भविष्य में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जायेगा।

श्री माहरा ने कहा कि संगोष्ठी में समसामयिक, राजनीतिक मुद्दों की पहचान, सामाजिक सद्भाव, लोकतंत्र एवं संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार, समन्वय और तालमेल, संगठन को मजबूती, जीवंत और उत्साहपूर्ण कैसे बनाये, पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम, जनसम्पर्क, संचार संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहनता के साथ चिन्तन मंथन किया गया। बुद्विजीवी कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी ने कहा कि इस संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों व समाज में स्थापित बुद्विजीवी वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग कर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये जोकि आज के सामाजिक एवं राजनैतिक परिदृश्य को समझने में उपयोगी सावित होगें। श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस बुद्विजीवी विभाग आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में भी करेगी। इस असवर पर श्री जोशी ने पूर्व मंत्री नवप्रभात एवं प्रेम बहुखण्डी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैमसंग ने अपनी अमेरिकी सेमीकंडक्टर अनुषंगी डिवाइस सॉल्यूशंस अमेरिका से 3% कर्मचारियों की छंटनी की है

pahaadconnection

शाहरुख बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने, लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं टूटा

pahaadconnection

वाराणसी : G-20 समिट की बैठकों की तारिख आयी सामने, अप्रैल में होगी पहली बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment