Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

Advertisement

देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया प्रदेश में पहले से 11 जिलों में आवासीय छात्रावास चल रहे हैं। सीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री, एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत प्रदेश से इस वर्ष चयनित कुल 77 कैडेट्स को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया नक़द पुरस्कार देकर सम्मानित

pahaadconnection

पुलिस लाईन में आयोजित किया गया विदाई समारोह

pahaadconnection

Leave a Comment