Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट ने दी प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी

Advertisement

देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज मंगलवार को राज्य सचिवालय में संपन्न हुई। इस दौरान देश और दुनिया के निवेशकों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए कैबिनेट ने प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दे दी। वहीं, पम्प स्टोरेज पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है।

सेवा क्षेत्र की नीति को मंजूरी।

Advertisement

स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस सेंटर, शिक्षा, फिल्म व मीडिया, स्पोर्ट्स, आईटी को शामिल करते हुए पालिसी बनाई गई ह। इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इसमें 25% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी।

मिनिमम पूंजी निवेश: स्वास्थ्य मैदान में 200 करोड़, पहाड़ में 25 करोड़।

Advertisement

योग सेंटर: मैदान में 50, पहाड़ में 25

स्कूल: मैदान में 50, पहाड़ में 25

Advertisement

यूनिवर्सिटी : मैदान में 50, पहाड़ में 25

डेटा सेंटर: मैदान में 100 और पहाड़ में 50 करोड़ वालों को इस नीति का लाभ मिलेगा।

Advertisement

पम्प स्टोरेज पॉलिसी मंजूर

नॉन पीक आवर में पैदा बिजली से पीक आवर में बिजली बनेगी। इसमें लोकल एरिया डेवलपमेंट चार्ज नहीं देना होगा। ट्रांसमिशन चार्ज भी नहीं देना होगा। निजी विकासकर्ताओं का चयन निविदा से होगा। अगर वह कोई अपना स्थान चुनकर बताते हैं तो उन्हें सीधे सुविधा मिलेगी।

Advertisement

पर्यटन: औली को वर्ल्ड क्लास स्कीइंग सेंटर बनाने के लिए औली पर्यटन विकास प्राधिकरण बनेगा।

बदरीनाथ में विभिन्न कलाकृतियों व मूर्तियों की स्थापना होनी है। जिस संस्था आईएनआई डिजाइन स्टूडियो ने मास्टर प्लान बनाया था, उसी को ये काम भी दिया गया।

Advertisement

बिजली: ऊधमसिंह नगर में गैस आधारित पावर प्लांट हैं। विदेश से आने वाली गैस की तरह राज्य की गैस से वैट खत्म होगा। ताकि बिजली सस्ती हो सके।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पितृ अमावस्या पर हर की पैड़ी पहुंचे असम के मुख्यमंत्री

pahaadconnection

रक्षा राज्य मंत्री ने किया स्टेशन कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का दौरा

pahaadconnection

पूर्व मुख्यमंत्री स्वामी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

pahaadconnection

Leave a Comment