Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

रोहित भट्ट ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में रोहित भट्ट ने भेंट की। श्री भट्ट टिहरी गढ़वाल के युवा पर्वतारोही हैं। वे विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों में शामिल तीसरी व अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इस वर्ष जनवरी में 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पर्वतारोही बने हैं। उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराकर भी विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने बताया की अक्टूबर में दक्षिणी अमेरिका की चोटी आरोहण के लिए चयन हुआ है। राज्यपाल ने युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियों को फतह करने और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये उन्हें बधाई दी। उन्होंने श्री भट्ट को इस अभियान हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही, एक वारंटी गिरफ्तार

pahaadconnection

किराएदार/मजदूर सत्यापन में लापरवाही करनी पड़ रही भारी

pahaadconnection

अब सूरत में कैंसर के मरीजों का इलाज होगा और भी आसान, पूरे दक्षिण गुजरात में मात्र सूरत में इलेक्ट्रा वर्षा मशीन भरत कैंसर हॉस्पिटल में 26 करोड़ के खर्च पर लाया गया, गरीब और मध्यमवर्गीय लोगो के लिए

pahaadconnection

Leave a Comment