Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ओडिशा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में ओडिशा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल अगले चार दिनों तक उत्तराखण्ड में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय भ्रमण करेगा। इस यात्रा के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यापक जनसमूह तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी पत्रकारों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत किया। राज्यपाल ने राज्य की आध्यात्मिक और आर्थिक प्रगति के बारे में पत्रकारों से जानकारियां साझा की। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा के दौरान पत्रकारगण उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य, विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को निकट से देखेंगे तथा अपने अनुभवों और अवलोकनों के माध्यम से देशभर के लोगों तक उत्तराखण्ड की सकारात्मक जानकारियां पहुँचाएँगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होती है। पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करते हैं। मीडिया न केवल जनभावनाओं को अभिव्यक्त करता है, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन, जागरूकता और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादनू के सहायक निदेशक श्री संजीव सुंदरियाल, प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक श्री महेंद्र जेना, सूचना सहायक श्री विकास रंजम दलाई सहित उड़ीसा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

pahaadconnection

दून पुलिस की पाठशाला, जनमानस को किया जागरूक

pahaadconnection

भिलाडू स्टेडियम निर्माण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment