Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

कोट भ्रामरी मेले की तैयारियों का जायजा लेने मंदिर पहुंची जिलाधिकारी

Advertisement

बागेश्वर। आगामी 21 सिंतबर से आयोजित होने वाले पौराणिक एवं व्यापारिक कोट भ्रामरी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी अनुराधा पाल कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची। जायजा लेने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों व मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि 22 सिंतबर को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा 4.30 बजे मेले का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सडकों व शौचालयों की सफाई कर दी गयी है। उन्होंने मेले से पूर्व मंदिर की सजावट करने के निर्देश दिए, साथ ही विद्युत विभाग को मेला परिसर से मुख्य सड़क मार्ग तक विद्युत सजावट व प्रकाश व्यवस्था सुनिचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को सुचारू पानी की व्यवस्था के साथ ही मेला अवधि के दौरान 02 पानी के टैंक भी मेला क्षेत्र में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था सुनिष्चित करने के लिए नगर पंचायत गरूड़ 5 पर्यावरण मित्र तैनात करेंगे। पुलिस मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखेंगे। मेले में विभागीय व स्वंय सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाये जाएंगे। स्वास्थ विभाग स्वास्थ कैंप लगायेगा, जिसमें आयुश्मान कार्ड भी बनाये  जाएंगे।

मेला समिति द्वारा जिलाधिकारी से 23 सिंतबर को कत्यूर घाटी के विद्यालयों में अवकाष घोशित करने के साथ ही क्षेत्र में 22 व 23 सिंतबर की शाम 6 बजे तक मदिरा की दुकानो को बंद रखने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement

मेलाध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि कोट भ्रामरी का मेला कुमाऊं एवं गढ़वाल का व्यापारिक, सास्कृतिक मेला है। इस पौराणिक मेले को और भव्य बनाने में सभी से सहयोग की अपील की। संरक्षक षिव सिंह बिश्ट ने कहा कि मेले को भव्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।

बैठक में उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गोस्वामी, घनश्याम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, अधि.अभि. जल संस्थान सीएस देवडी, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी व मेला समिति के लोग उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आम के साथ उसके पत्ते भी होते हैं गुणकारी, जाने इसके विशेष फायदे

pahaadconnection

अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दुकानों में घुसकर पलटा

pahaadconnection

JMM सुप्रीमो से मिले राज्यपाल, स्वास्थ्य की ली जानकारी, मुख्यमंत्री ने कही यें बात

pahaadconnection

Leave a Comment