Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

युवती की संदिग्ध बुखार से मौत

Advertisement

देहरादून। विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवती की इसी शुक्रवार को शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सैनी ने बताया कि सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। सिमरन की हालत देखकर घबराए हुए परिजन उसको हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया।

रविंद्र सैनी ने बताया कि परिजन सिमरन को लेकर झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। रात करीब 9.30 बजे सिमरन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सिमरन की डेंगू की जांच हुई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि जांच रैपिड एंटीजन थी या एलाइजा इसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा विश्व का पहला नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक राष्ट्र को समर्पित

pahaadconnection

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान की मुश्किलें बढ़ी! दायर हुई 524 पन्नों की चार्जशीट, यह है आरोप

pahaadconnection

सचिन का बेटा युवराज सिंह के पापा के पास क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहा है

pahaadconnection

Leave a Comment