Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला आरक्षण बिल पास होने को भट्ट ने बताया ऐतिहासिक, मोदी का जताया आभार

Advertisement

देहरादून। भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पास होने को सनातनी संस्कृति को प्रतिविम्बित करने वाला ऐतिहासिक व युगपर्वतक निर्णय बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खुशी जताते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्धारा मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और नीति निर्माण में 33 फीसदी संवैधानिक अधिकार देने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा, जिस तरह हमारे सांसदों ने संविधान भवन से नए संसद भवन तक चंद मिनटों के फासले को तय कर सात दशकों के इंतजार को समाप्त किया, वो दर्शाता है कि देश का नेतृत्व सक्षम हाथों में है। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना, सनातनी संस्कृति का अहम हिस्सा है जिसका आधार ही, यत्र नार्यस्तुपूज्यन्ते, रमन्तेतत्र देवता है।

Advertisement

उन्होने कहा की इस निर्णय की जरूरत और प्रभाव देवभूमि उत्तराखंड से अधिक कोई नहीं महसूस कर सकता है। क्यूंकि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राज्य निर्माण से लेकर विकास के प्रत्येक मुकाम पाने मे मातृ शक्ति के खून पसीने का योगदान सर्वाधिक है। माताएँ और बहिने हमारी सामाजिक पहचान और आर्थिक रीड हैं जिन्हे देश की नीतिनिर्धारण संवैधानिक संस्थाओं में भी एक तिहाई हिस्सेदारी मिलना, भारत के विकसित राष्ट्र बनने का सूचक है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हाई बीपी के मरीजों को त्योहारों के दौरान विशेष ध्यान देना चाहिए, इन खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है

pahaadconnection

90वीं वर्षगांठ पर आकाशवाणी ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम –

pahaadconnection

अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा श्री राम नवमी का उत्सव

pahaadconnection

Leave a Comment