Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया

Advertisement

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान आज के लिए 13 महिला राज्यसभा सदस्यों के उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया।

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस पद पर उनकी उपस्थिति से विश्वभर में एक शक्तिशाली संदेश जाएगा और यह इस बात का प्रतीक होगा कि परिवर्तन के इस युगांतकारी क्षण के दौरान वे एक ‘प्रभावशाली पद’ पर थीं।

Advertisement

उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला राज्यसभा सदस्यों का विवरण इस प्रकार है:-

  1. श्रीमती पी.टी. उषा
  2. श्रीमती एस. फांगनोन कोन्याक
  3. श्रीमती जया बच्चन
  4. सुश्री सरोज पांडे
  5. श्रीमती रजनी अशोकराव पाटिल
  6. डॉ. फौजिया खान
  7. सुश्री डोला सेन
  8. सुश्री इंदु बाला गोस्वामी
  9. डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू
  10. सुश्री कविता पाटीदार
  11. श्रीमती महुआ माजी
  12. डॉ. कल्पना सैनी
  13. श्रीमती सुलता देव
Advertisement
Advertisement

Related posts

नई वोट बनवाने के लिए सराय जेआरसी का विशेष अभियान

pahaadconnection

82 लाख की स्मैक सहित बरेली के दो नशा तस्कर गिरफ्तार

pahaadconnection

वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

pahaadconnection

Leave a Comment