Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

थाना थल पुलिस ने अवैध खनन में एक डम्पर वाहन किया सीज

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने, खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थल क्षेत्रान्तर्गत तड़ी गांव के पास देर रात्रि चैकिंग के दौरान देखा कि कुछ लोग नदी किनारे से अवैध रूप से डंपर में रेत/ बजरी भर रहे थे।

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने तक वाहन चालक रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा डम्पर वाहन संख्या- यूके 04 सीबी 2669 को धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अल्मोड़ा जिले में स्थित हैं प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर

pahaadconnection

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : आशीष त्रिपाठी

pahaadconnection

मोगा जिला प्रशासन ने लगाया अलग अलग बस्तुओ पर लगाया पाबन्दी

pahaadconnection

Leave a Comment