Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ऋषिकेश विधायक ने किया जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद

Advertisement

ऋषिकेश। आज उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री एव ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने रेलवे रोड ऋषिकेश स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा की डॉ. अंबेडकर जी के विचार और संघर्ष हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनका योगदान हमारे संविधान और सामाजिक समरसता के लिए अमूल्य है। सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही और उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से परिपूर्ण एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त करने वाले महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। शोषितों और वंचितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, शम्भू पासवान, ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक का घेराव

pahaadconnection

सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम की औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताएं हुई उजागर

pahaadconnection

कांवड़ियों की बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल सीज

pahaadconnection

Leave a Comment