Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा महानगर की पूर्व अध्यक्ष नीलम सहगल का निधन

Advertisement

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय नीलम सहगल के पार्थिव शरीर को नीलम सहगल लाकर श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीलम सहगल के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा एवं पुष्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कहा की भारतीय जनता पार्टी स्वर्गीय नीलम सहगल के द्वारा पार्टी हित मे किये गये कार्यो को कभी नहीं भूल सकती।

Advertisement

महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पदाधिकारी के साथ पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक खजान दास, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, रविंद्र कटारिया, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, सुनील शर्मा, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, अक्षर जैन, रंजीत सेमवाल, शाकूल उनियाल, देवेंद्र बिष्ट, पंकज शर्मा, सौरभ नौटियाल, पारस गोयल, अंशुल चावला आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनता दरबार में 14 शिकायते दर्ज हुई।

pahaadconnection

आयोग ने नगर निकायों के सशक्तिकरण की दिशा में गहन विश्लेषण आधारित रिपोर्ट सौंपी

pahaadconnection

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को दिया चार धाम यात्रा पर आने का निमंत्रण

pahaadconnection

Leave a Comment