Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

काँपते हाथों और लड़खड़ाते कदमों का सहारा बनती दून पुलिस

Advertisement

देहरादून। काँपते हाथों और लड़खड़ाते कदमों का दून पुलिस सहारा बन रहीं हैं। एकल रूप से रह रहे बुर्जगो के घर लगातार दून पुलिस पहुँच रही हैं और उन्हे सुरक्षा, सेवा, सहयोग का भरोसा दिला रहीं हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में एकल रूप से निवासरत बुजुर्गों की सहायता तथा उनकी सुरक्षा के लिए हरदम तत्पर रहने तथा समय-समय पर उनके घर जाकर उनके कुशलक्षेम पूछने व उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र नागाघेर, भटनागरी, डाँडी में एकल रूप से निवासरत बुजुर्गों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा सभी बुजुर्गों को भरोसा दिलाया गया है कि दून पुलिस प्रत्येक स्थिति मे उनकी सुरक्षा/सेवा व सहयोग हेतु तत्पर है। सभी बुजुर्गों को थानाध्यक्ष रानीपोखरी व सम्बन्धित बीट अधिकारी, बीट कर्मचारियों के नम्बर उपलब्ध कराये गये तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल उक्त नंबरो पर संपर्क करने हेतु बताया गया। दून पुलिस के इस प्रयास पर थाना क्षेत्र मे निवासरत सभी बुर्जग व्यक्तियो द्वारा सराहना की गयी।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

धराली रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट : एयरपोर्ट में दो चिनूक तथा एमआई 17 हेलीकॉप्टर तैनात

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया

pahaadconnection

काशीपुर में जल्द ही स्थापित होगी ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’

pahaadconnection

Leave a Comment