Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हेमकुंड साहिब आए पाकिस्तानी यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार

Advertisement

देहरादून। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान से आए जत्थे की बस हादसे का शिकार हो गई। गोविंद घाट गुरुद्वारे की ओर आते समय बस अचानक तेज ढलान पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के तारों के साथ खाई की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, बस में 15 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे। बस हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविन्दघाट पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने विभाग से बात कर  बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा तत्काल मिली सहायता से संगत खुश हुई और उनका आभार जताया।

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आये पाकिस्तान की संगत के लिए आज चमोली पुलिस फरिश्ता बनी। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा में पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों की संगत जो गोविन्द घाट गुरुद्वारे की ओऱ आ रहा था, तेज ढलान होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आगे की तऱफ हैवी बिजली लाईन की तारों के साथ लटक गया, जिसमें 15 महिला,पुरुष व बच्चे सवार थे। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष गोविन्दघाट मय पुलिस फोर्स सहित बिना देर किए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पहुँचकर कर विद्युत विभाग से सम्पर्क कर बिजली की लाईन को बंद करवाकर बस में सवार संगत, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया व सभी की जानमाल की हिफाजत कर वाहन को दो मशीनों की सहायता से सुरक्षित सड़क पर लाया गया। चमोली पुलिस द्वारा किये इस कृत्य कार्य के लिए गुरुद्वारा ट्रस्ट व पाकिस्तान संगत ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशांसा की गयी।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

30 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित

pahaadconnection

उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रहा संगठन : करन माहरा

pahaadconnection

हिन्दू सम्मेलन के लिए करनपुर मण्डल में डोर-टू-डोर प्रचार

pahaadconnection

Leave a Comment